Fragron का NGO Banner Maker App – हर NGO के लिए एक Digital Design Tool
समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे NGO अक्सर संसाधनों की कमी, प्रचार की सीमाएं और डिजिटल टूल्स की जानकारी की कमी से जूझते हैं। ऐसे में Fragron नाम की Tech company ने एक ऐसा अनोखा और उपयोगी app बनाया है जो हर NGO के लिए एक वरदान साबित हो सकता है – NGO Banner Maker App
यह ऐप खासतौर पर उन संगठनों के लिए बनाया गया है जो समाज सेवा के कार्यों को Digital रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं, लेकिन design या technology की जानकारी नहीं रखते। इस ऐप की मदद से कोई भी NGO आसानी से बैनर design कर सकता है, प्रचार कर सकता है और अपने मिशन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचा सकता है।
Fragron के NGO Banner Maker App की खासियतें
इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी इसकी सरलता और व्यावसायिक गुणवत्ता है। यह ऐप पूरी तरह से यूज़र-फ्रेंडली है, जिसमें पहले से बने हुए बैनर टेम्प्लेट्स, text जोड़ने के tools, रंगों की विविधता, और photo upload करने की सुविधा शामिल है।
मुख्य विशेषताएं:
Readymade Templates : समाज सेवा, रक्तदान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, पर्यावरण जैसे विषयों पर तैयार किए गए सुंदर टेम्प्लेट्स।
Drag and drop intrface : बिना किसी designing skills के आप banner को edit कर सकते हैं।
Image और logo जोड़ने की सुविधा: अपने NGO का लोगो और ज़रूरी तस्वीरें आसानी से अपलोड करें।
Text Customisation: font, size, color और स्टाइल को मनचाहे तरीके से बदलें।
Social media के लिए ऑप्टिमाइज़्ड: Facebook, Instagram, WhatsApp आदि के लिए परफेक्ट size में banner save और share करें।
NGO Banner Maker App को कैसे इस्तेमाल करें – Step by Step Guide
1. App download और account बनाएं
सबसे पहले Play Store से NGO Banner Maker App download करें। इंस्टॉल करने के बाद, एक नया अकाउंट बनाएं:
अपना मोबाइल नंबर डालें
एक वैध ईमेल आईडी दर्ज करें
एक मजबूत पासवर्ड बनाएं
इसके बाद OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें और आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।
2. NGO का वेरिफिकेशन करें
Fragron की टीम चाहती है कि सिर्फ असली और पंजीकृत NGO ही इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करें। इसलिए आपको निम्न जानकारियाँ देनी होती हैं:
NGO का नाम
स्थापना की तारीख
अध्यक्ष या संस्थापक का नाम
NGO का पंजीकरण प्रमाणपत्र (Registration Certificate)
इन documents को upload करने के बाद, आपकी जानकारी की जाँच की जाएगी और कुछ ही घंटों में NGO verify हो जाएगा।
3. login और passभूलने पर विकल्प
जब आपका NGO verify हो जाए, आप ऐप में login कर सकते हैं।
अगर कभी password भूल जाएं, तो “Forgot Password” पर click करके नया password बना सकते हैं।
Banner कैसे बनाएं – आसान और मज़ेदार प्रक्रिया
अब आता है सबसे मज़ेदार हिस्सा – Banner बनाना!
Step-by-step बैनर डिज़ाइन गाइड:
1. ऐप में लॉगिन करने के बाद “Create New Banner” पर क्लिक करें।
2. एक कैटेगरी चुनें – जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आदि।
3. आपको कई प्रकार के टेम्प्लेट्स दिखेंगे। किसी एक को सिलेक्ट करें।
4. अब आप टेक्स्ट, फोटो, रंग और अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़ सकते हैं।
5. बैनर पूरी तरह तैयार होने पर उसे डाउनलोड करें या सीधे सोशल मीडिया पर शेयर करें